खुलकर मुस्कुराइए, क्योंकि आपकी मुस्कान कर सकती है कई बीमारियों की छुट्टी Smile जो लोग मुस्कुराते हैं , वे ज्यादा अच्छे लगते हैं। होंठों पर खिली मुस्कान आपके सौंदर्य को कई गुना बढ़ा देती है। वहीं जब आप किसी से मुस्कुराते हुए मिलती हैं , तो वह मुलाकात यादगार हो जाती है। पर क्या आप जानती हैं कि मुस्कुराहट सिर्फ संबंधों को ही नहीं , बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं मुस्कुराने के कुछ और फायदे। Jokes app Download kare free “मुस्कुराहटें गुम हैं परेशानियों की भीड़ में, मेरे मन का शहर कुछ उदास सा रहता हैं “ भागती दौड़ती जिंदगी और जिंदगी की भागदौड़ में ‘परेशान’ से लोग ही अब देखने को मिलते हैं। खुश रहने की वजहों की तलाश में लगे लोग आजकल बहुत कम मुस्कुराते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रत्येक व्यक्ति अपना जीवन सुख-शांति से बिताना चाहता है, हंसते-मुस्कुराते हुए जीवन व्यतीत करना चाहता है। पर जीवन की प्रतिकुल परिस्थियों में हम इतना उलझ जाते हैं कि हम मुस्कराना भूल जाते हैं। हर चेहरे पर सदैव चिंता व तनाव के भाव ही नजर आते हैं। ‘निदा फ़ाज़ली’ ...